बारीडीह में पाड़हा जतरा सह सभा तीन जून को

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बारीडीह पड़हा मैदान में रविवार को पाड़हा जतरा सह सभा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई

विज्ञापन

बेड़ो.

प्रखंड के बारीडीह पड़हा मैदान में रविवार को पाड़हा जतरा सह सभा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक नीलमणि भगत ने की. बैठक में पाड़हा राजा, दीवान, कोटवार, महतो, पाहन, पुजार व पाड़हा के अन्य सदस्य शामिल हुए. तीन जून को पाड़हा जतरा सह सभा के सफल संचालन के लिए 14 विभागों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं 24 मई को सुबह 11 बजे बारीडीह पाड़हा मैदान में प्रशासनिक पदाधिकारियों और पाड़हा संचालन समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी. बैठक में शिक्षाविद डॉ दिवाकर मिंज, जुगेश उरांव, सुका उरांव, धनंजय कुमार राय, पाड़हा राजा विशाल उरांव, घिनू उरांव, बंदे उरांव, जगरनाथ उरांव, भौवा उरांव, अल्फ्रेड मिंज, महादेव कुजूर, दीवान बिरवा खेस, डहरु उरांव, मंगरु मुंडा, सोमरा तिर्की, मीडिया प्रभारी चरवा उरांव, पीटर तिर्की व मंजू धान आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola