झारखंड में सस्ता हुआ प्याज, थोक मंडी में 10 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा, किसानों की चिंता बढ़ी

Onion rate in Ranchi
Onion Price in Ranchi: झारखंड में बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश के कारण प्याज में नमी आ गयी है, जिस वजह से किसान उसे कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं. इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा.
Onion Price in Ranchi: झारखंड में बेमौसम बरसात ने किसानों की जेब पर असल डाला है. राज्य में बीते एक महीने में प्याज की कीमतों में पांच रुपये तक की गिरावट आयी है. इस वजह से थोक मंडी में प्याज काफी सस्ता बिक रहा है. सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में पंडरा थोक मंडी में प्याज 10 से 14 रुपये प्रति किलो के गर से बिक रहा है. जबकि खुदरा बाजार में प्याज का मूल्य 16 से 20 रुपये प्रति किलो तक है.
हर रोज 15 ट्रक प्याज मंडी पहुंच रहा
इस संबंध में प्याज के थोक कारोबारियों का कहना है कि इस साल नासिक, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में प्याज की फसल अच्छी हुई. इसके साथ ही सब्जी मंडी में चतरा और पलामू जैसे जिलों से लोकल प्याज की भी अच्छी आवक हो रही है. हर रोज लगभग 15 ट्रक प्याज मंडी में पहुंच रहे हैं. शायद इसी वजह से प्याज की कीमतों में गिरावट आयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बेमौसम बरसात ने बढ़ायी किसानों की चिंता
हालांकि, अभी आलू के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. बाजार में थोक में सफेद आलू की कीमत 13 से 14 रुपये प्रति किलो और लाल आलू की किमत 17 से 18 रुपये प्रति किलो है. राजधानी के थोक विक्रेताओं के अनुसार, पलामू और चतरा से प्याज की सप्लाई तेज हो गयी है. बिना मौसम बरसात होने की वजह से प्याज में नमी आ गयी है. ऐसे में किसान जल्दी प्याज बेचने पर मजबूर हैं. इसके लिए किसान कम कीमत पर भी प्याज बेच दे रहे हैं. अन्य राज्यों की तरह भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण राज्य के किसान प्याज को स्टोर कर रखने में भी असमर्थ हैं. सस्ते दाम पर प्याज बेचने के कारण उन्हें फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है.
इसे भी पढ़ें
Birsa Biological Park: ओरमांझी के चिड़ियाघर में अब मिलेगा स्काई वॉक का आनंद, शीशे में नजर आयेंगे शेर और बाघ
Eco Trail in Gumla: नेचर लवर्स के लिए बड़ी खबर, आंजनधाम में जल्द बनेगा 2 हजार फीट लंबा इको ट्रेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




