सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
कर्रा-लोधमा मुख्य मार्ग में पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये.
विज्ञापन
खूंटी.
कर्रा-लोधमा मुख्य मार्ग में पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये. मृतक की पहचान बंधन देवी के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में बाइक चालक विक्रम लोहरा और रीटा कच्छप शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार तीनों रांची के बेड़ो प्रखंड के नारो और कुर्गी गांव निवासी एक ही मोटरसाइकिल से सोनमेर मंदिर पूजा करने आये थे. वापसी के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद तीनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कर्रा सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बंधन देवी की मौत हो गयी. वहीं रीटा कच्छप और विक्रम लोहरा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन