NTPC माइनिंग के 3 कोयला खदानों को 5 स्टार रेटिंग, पकरी-बरवाडीह लगातार दूसरे साल देश में नंबर-1

Updated:
विज्ञापन
एनटीपीसी माइंस की तस्वीर

एनटीपीसी माइंस की तस्वीर

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने सुरक्षा और पर्यावरण-अनुकूल खनन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी की तीन खदानों को कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) से फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है. पकरी-बरवाडीह खदान लगातार दूसरे साल देश में पहले स्थान पर रही.

विज्ञापन

सुनील चौधरी

NTPC Mining News: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार खनन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) की ओर से कंपनी की तीन ओपन कास्ट कोयला खदानों को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है. इनमें झारखंड की पकरी-बरवाडीह, ओडिशा की दुलंगा और छत्तीसगढ़ की तलाईपल्ली कोयला खदान शामिल हैं.

लगातार दूसरे साल देश में अव्वल रही पकरी-बरवाडीह खदान

देशभर की फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त खदानों में झारखंड की पकरी-बरवाडीह कोयला खदान लगातार दूसरे वर्ष पहले स्थान पर रही. वहीं दुलंगा खदान को पांचवां और तलाईपल्ली खदान को आठवां स्थान मिला है. यह उपलब्धि सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक खनन प्रबंधन के क्षेत्र में एनटीपीसी माइनिंग के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है.

दुलंगा खदान को लगातार छह साल से मिल रही फाइव स्टार रेटिंग

एनटीपीसी माइनिंग के अनुसार, पकरी-बरवाडीह खदान लगातार दो वर्षों से देश की सर्वश्रेष्ठ फाइव स्टार रेटिंग वाली खदान बनी हुई है. वहीं दुलंगा खदान को लगातार छह वर्षों से फाइव स्टार रेटिंग मिल रही है. कंपनी ने इसे सुरक्षा संस्कृति, सतत विकास और बेहतर संचालन व्यवस्था का परिणाम बताया है.

हर साल होता है खदानों का मूल्यांकन

कोयला मंत्रालय के अधीन कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) हर वर्ष देश की कोयला और लिग्नाइट खदानों का मूल्यांकन करता है. इस प्रक्रिया में खदानों की सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सतत खनन, तकनीकी प्रबंधन और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाती है. इसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देना है.

सुरक्षित और जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्ध एनटीपीसी

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने कहा कि तीनों खदानों को फाइव स्टार रेटिंग मिलना कंपनी की मजबूत सुरक्षा संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार खनन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. कंपनी भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप खनन कार्य जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें...

बरही में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

झारखंड में अब 'कचरे' से चमकेगी किस्मत! सरकार और यूनिसेफ की पहल, जानें क्या है 'वेस्ट टू वेल्थ' प्लान


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola