एनटीएचए जमशेदपुर और हॉकी गुमला की टीम जीती

Published at :22 Apr 2024 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

हॉकी रांची लीग में रविवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड के तत्वावधान में हॉकी रांची द्वारा मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे हॉकी रांची लीग में रविवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में एनटीएचए जमशेदपुर ने जदुर अखरा खूंटी टीम को 11-0 से पराजित किया. वहीं दूसरे मैच में हॉकी गुमला ने सिनी खूंटी को 3-0 से हराया. इस अवसर पर मैच के मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिनी खूंटी विनीत लकड़ा और प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनटीएचए जमशेदपुर गुरमीत सिंह मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के जयंत केरकेट्टा, माइकल लाल, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा व अभिषेक का अहम योगदान रहा. सोमवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. पहला मैच दो बजे फगुआ इलेवन और प्रभात तारा स्कूल धुर्वा और दूसरा मैच इंडोर हॉकी और एजी झारखंड के बीच चार बजे खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola