खेलते-खेलते रांची स्टेशन पहुंच गये तीन बच्चे, आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म से किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते तीन नाबालिग बच्चे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए. RPF की टीम ने बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन को सौंप दिया.

विज्ञापन

रांची. रांची रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया. बच्चों की पहचान हिनू पोखरटोली निवासी अभिषेक महली (12), मनोज एक्का (13) और सिबलाल कुमार (13) के रूप में हुई.

विज्ञापन

खेलते-खेलते पहुंच गये थे स्टेशन

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे खेलते-खेलते अनजाने में रेलवे स्टेशन पहुंच गये थे. आरपीएफ की टीम ने बच्चों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेस्क्यू किया.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के बाद तीनों बच्चों को आगे की देखभाल और आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन, रांची को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola