रांची में छह नये फ्लाइओवर बनाये जायेंगे, अरगोड़ा व करमटोली विभाग की प्राथमिकता में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2024 4:55 AM

विज्ञापन

अरगोड़ा चौक के ऊपर हरमू की ओर से डिबडीह की ओर फ्लाइओवर का निर्माण होगा. यानी गाड़ियां हरमू से आकर सीधे फ्लाइओवर से डिबडीह की ओर निकल जायेंगी.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में छह नये फ्लाइओवर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसमें अरगोड़ा और करमटोली फ्लाइओवर को प्राथमिकता पर रखा गया है. इन योजनाओं का डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी स्वीकृति की दिशा में पथ निर्माण विभाग आगे बढ़ेगा.

इन जगहों पर बनेंगे फ्लाइओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

अरगोड़ा चौक के ऊपर हरमू की ओर से डिबडीह की ओर फ्लाइओवर का निर्माण होगा. यानी गाड़ियां हरमू से आकर सीधे फ्लाइओवर से डिबडीह की ओर निकल जायेंगी. वहीं, अशोक नगर और कटहल मोड़ की ओर आना-जाना नीचे से होगा.

करमटोली चौक से रिम्स के आगे तक प्लाइओवर बनाने की योजना है. करमटोली चौक के पास लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए यह व्यवस्था की जायेगी. इसके बन जाने से गाड़ियां सीधे रिम्स के आगे निकल जायेंगी. वहीं, रिम्स की ओर से आने वाली गाड़ियां लोकायुक्त कार्यालय के आगे तक जायेंगी.

करमटोली चौक से बोड़ेया तक फ्लाइओवर बनाया जायेगा. इससे मोरहाबादी इलाके में लोगों को जाम से निजात मिलेगी. करमटोली चौक के आगे से इसे बनाया जायेगा. इससे मोरहाबादी के बाजार क्षेत्र के आगे तक ऊपर ही ऊपर गाड़ियां जायेंगी और बोड़ेया के पास उतरेंगी.

Also Read: बिरसा चौक फ्लाई ओवर व अंडरपास का जल्द होगा निर्माण, DPR तैयार, रांची एयरपोर्ट जाने में होगी सुविधा

डीपीएस स्कूल के पास से बिरसा चौक होते हुए हिनू तक फ्लाइओवर बनाने की भी योजना है. इसका सर्वे पहले भी कराया गया है. इसका डीपीआर बनाया गया था. इसमें अंडर पास का भी प्रावधान किया गया था. अब फिर से डीपीआर बनाया जायेगा, ताकि हिनू या बिरसा चौक की ओर जाने वाले वाहन फ्लाइओवर से हिनू-एयरपोर्ट की ओर निकल जायें. वहीं, जिन्हें खूंटी रोड जाना है, वे बिरसा चौक से मुड़ जायेंगे.

विकास से कांटाटोली होते हुए नामकुम तक फोरलेन सड़क का काम हो रहा है, ताकि ट्रैफिक की समस्या से निजात मिले. ट्रैफिक सिस्टम और बेहतर करने के लिए कांटाटोली से बूटी मोड़ तक फ्लाइओवर बनाया जायेगा. इसका सर्वे कराया गया है. इसके बनने से कोकर चौक, खेलगांव चौक आदि जगहों पर लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

वहीं, प्रस्तावित हरमू फ्लाइओवर का विस्तार करके एलपीएन शाहदेव चौक से कांके (नगड़ी) में रिंग रोड तक जोड़ा जायेगा. इससे गाड़ियां सीएमपीडीआइ, चांदनी चौक, कांके चौक के जाम में नहीं फंसेंगी. बल्कि, ऊपर ही ऊपर रिंग रोड की ओर निकल जायेंगी. इससे जाम से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola