ePaper

झारखंड में आजसू पार्टी को बड़ा झटका, नीरू शांति भगत ने थामा झामुमो का दामन

Updated at : 12 Apr 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Neeru Shanti Bhagat joined JMM

झामुमो की सदस्यता लेने के बाद विनोद कुमार पांडेय के साथ नीरू शांति भगत और उनके समर्थक

Neeru Shanti Bhagat Joined JMM: झारखंड की आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है. लोहरदगा से आजसू पार्टी की प्रत्याशी रहीं नीरू शांति भगत अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को झामुमो में शामिल हो गयीं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र (पट्टा) पहनाकर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी.

विज्ञापन

Neeru Shanti Bhagat Joined JMM: रांची-लोहरदगा से आजसू पार्टी की प्रत्याशी रहीं नीरू शांति भगत ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो का दामन थाम लिया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र (पट्टा) पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी. उन्होंने पार्टी के नीति-सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया.

आजसू पार्टी को लगा बड़ा झटका


झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए शनिवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में लोहरदगा से आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत झामुमो में शामिल हो गयीं. उनके नेतृत्व में मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी (केंद्रीय कार्यालय सचिव, आजसू पार्टी) के साथ लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली.

ये भी पढ़ें: झारखंड में जनसेवक का बदलेगा नाम, 90 फीसदी काम कृषि विभाग का करेंगे, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी घोषणा

इन्होंने ली झामुमो की सदस्यता


झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लेने वालों मे विश्वास उरांव (जिला संयोजक आजसू पार्टी), अशोक लुगुन (जिला संयोजक युवा आजसू), अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी, नरेश साहू, महताब मिर्धा, बबलू खान, आयुष महतो, आकाश मेहता, सिंकू, राकेश ठाकुर, बाबूलाल नगेसिया, फूलदेव नगेसिया, मंगा नगेसिया, मंजूर अंसारी, परमेश्वर भगत, पंकज मिश्रा, विकास गिरी, बलराम साहू, कबीर अंसारी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी, सुनील नाग, अनुराग भारद्वाज ( प्रभारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग), शकील अहमद, उदय दत्ता, ईशा भाई, बुद्धेश्वर उरांव, करमचंद्र उरांव, चंद्रेश उरांव, जोगेंद्र भगत, जूरा उरांव, अनूप सिन्हा, दीपक वर्मा, मोइन अंसारी, मुस्ताक अहमद, सेराज राजू, ऐनुल मीर, शेख शहाबुद्दीन, रिंकू खान, रोहन भगत लकड़ा, सुनील कुजूर, बबलू उरांव, संतोष उरांव एवं अन्य सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली. इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के साथ अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED बम ब्लास्ट में 1 जवान शहीद, 1 घायल

ये भी पढ़ें: Dream 11: झारखंड के 5 युवकों की रातोंरात लगी लौटरी, 49 रुपए से बन गए करोड़पति, कैसे चमकी किस्मत?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola