Naxal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक, बॉर्डर इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Naxal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नक्सलवाद की समीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को बैठक हुई. इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों पर कार्रवाई करने की रणनीति बनी. वरीय पुलिस अफसरों के साथ झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भाग लिया.

विज्ञापन

Naxal News: रांची-केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की रणनीति बनायी गयी. इसमें ससमय सूचना का आदान-प्रदान करने, सीमावर्ती राज्यों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समय-समय पर समन्वय स्थापित कर नक्सलवाद पर संयुक्त अभियान चलाने व तत्काल सुदृढ़ कार्रवाई करने की भी रूपरेखा बनायी गयी. इसके साथ ही उग्रवाद प्रभावित राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इसमें झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

समय से सूचना साझा करने व नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जरूरत

उग्रवाद की समीक्षा बैठक में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्राप्त सूचना को समय से साझा करने और नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति करने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि बैठक में वामपंथी उग्रवाद को लेकर की जा रही कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर आपसी सहयोग, सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नकेल कसने व सभी स्तरों पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठकों के लिए पुलिस तंत्र की कार्य योजना की रूपरेखा पर चर्चा की.

समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने पर जोर

आईजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर ने झारखंड के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए ससमय सूचना के आदान-प्रदान पर बल दिया. साथ ही झारखंड के सीमावर्ती राज्यों ओडिशा व छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दस्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों के दौरान समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने पर जोर दिया. बैठक में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर, आइबी के संयुक्त उप निदेशक उत्कर्ष प्रसून, विशेष शाखा के डीआइजी कार्तिक एस के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.

Also Read: Jharkhand Naxal News: पलामू से 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Also Read: Naxal News: नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, बोकारो के लुगू पहाड़ पर बंकर ध्वस्त, नक्सली पत्रिका समेत कई सामान बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola