Football : अमीषा की हैट्रिक से झारखंड ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

अमीषा की हैट्रिक से झारखंड ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया

विज्ञापन

रांची.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में मंगलवार से राजमाता जीजाबाई 29वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच झारखंड ने तमिलनाडु को 3-0 से हराया. झारखंड की ओर से अमीषा बाखला ने हैट्रिक समेत तीन गोल किये. अमीषा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. भारतीय फुटबॉल महासंघ के उप-महासचिव एम सत्यनारायण उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे.

10 टीमें हिस्सा ले रहीं

प्रतियोगिता में देशभर से 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें मणिपुर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और रेलवे की टीमें शामिल हैं. प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 19 दिसंबर तक चलेंगे. इसके बाद 21 दिसंबर को सेमीफाइनल और 23 दिसंबर को फाइनल खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola