ePaper

सांसद खेल महोत्सव: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व पीटी उषा को सांसद संजय सेठ ने किया आमंत्रित

Updated at : 02 Feb 2023 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व पीटी उषा को सांसद संजय सेठ ने किया आमंत्रित

राजधानी रांची में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया. राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा को भी इन्होंने आमंत्रित किया.

विज्ञापन

MP Sports Festival: झारखंड की राजधानी रांची में 17, 18 और 19 फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सांसद श्री सेठ ने उनसे खेल महोत्सव के उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होने का आग्रह किया. श्री सेठ ने राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला से भी मुलाकात की और आमंत्रित किया.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को किया आमंत्रित

राजधानी रांची में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस सिलसिले में रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया. सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा से भी मुलाकात की और उन्हें भी इस महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया. इसके साथ ही केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला से मुलाकात कर उन्हें रांची में सांसद खेल महोत्सव के लिए आमंत्रित किया.

Also Read: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे से पहले रांची आ रहे आरजेडी प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव

रांची के इतिहास में भव्य आयोजन का प्रयास

बीजेपी सांसद संजय सेठ ने बताया कि 17, 18 और 19 फरवरी को रांची के खेलगांव में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उनका प्रयास है कि यह महोत्सव रांची के इतिहास में भव्य हो और ऐतिहासिक हो. उन्हें भरोसा है कि रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा.

Also Read: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: टॉपरों को डिग्री देकर राज्यपाल रमेश बैस ने दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola