विद्यार्थियों को दो से तीन दिन में वापस कर दिया जायेगा पैसा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2020 1:01 AM
विद्यार्थियों को दो से तीन दिन में वापस कर दिया जायेगा पैसा.
रांची : रांची विवि में नामांकन के समय कई विद्यार्थियों का पैसा एक से अधिक बार कट गया हैलाइफ रिपोर्टर @ रांची रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में चल रही नामांकन प्रक्रिया में जिन विद्यार्थियों का पैसा एक से अधिक बार कटा है, उनका पैसा दो से तीन दिन के अंदर उनके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जायेगा.
रांची विवि के सीसीडीसी डॉ गिरिजा शंकर नाथ शाहदेव ने बताया कि विवि ने शुक्रवार ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर लिया गया है. विद्यार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.धैर्य के साथ ऑनलाइन भुगतान करें सीसीडीसी ने स्नातक में नामांकन ले रहे विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नामांकन के समय ऑनलाइन भुगतान करते समय धैर्य से काम लें.
एक बार ही भुगतान करें. दो से तीन बार कोशिश न करें. इंटरनेट स्लो की समस्या के कारण समय लग सकता है. इसलिए भुगतान करते समय देरी हो सकती है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










