केप टाउन से रांची लौटे झारखंड के दो विधायक, 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौटे दोनोें विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेकर झारखंड विधानसभा के सदस्य मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई रांची लौट आए हैं. उन्होंने सम्मेलन को संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच बताया.

विज्ञापन

रांची. 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के बाद झारखंड विधानसभा के सदस्य एवं सम्मेलन में पर्यवेक्षक मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई मुंबई होते हुए रांची लौटे. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर झारखंड विधानसभा की ओर से दोनों सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया. विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69वां सम्मेलन 13 से 19 सितंबर तक केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ. सम्मेलन में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के साथ मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई ने हिस्सा लिया.

संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच

सम्मेलन में शामिल सदस्यों ने इसे संसदीय अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola