नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध जताने पर उसकी मां को पीटा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 May 2020 5:36 AM

विज्ञापन

15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुवार को दर्ज केस में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नंदन यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह सोलंकी का रहनेवाला है. दूसरी ओर पुलिस खबर लिखे जाने तक छात्रा की मेडिकल जांच नहीं करा पायी थी.

विज्ञापन

रांची : 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुवार को दर्ज केस में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नंदन यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह सोलंकी का रहनेवाला है. दूसरी ओर पुलिस खबर लिखे जाने तक छात्रा की मेडिकल जांच नहीं करा पायी थी. पुलिस उसे जांच के लिए शुक्रवार को अस्पताल लेकर जायेगी. वहीं, नाबालिग की मां के अनुसार उसे तीन दिन पहले पता चला कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ तीन बार दुष्कर्म किया है. जब वह घटना का विरोध जताने के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो उसके घरवालों ने महिला की कोई बात नहीं सुनी और उलझ गये.

यह कहते हुए कि नंदन ने कुछ नहीं किया है. महिला के अनुसार आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी किया. इतना ही नहीं नंदन के भाई पंकज ने महिला की हत्या करने की भी धमकी दी. दूसरी ओर महिला के अनुसार वह दो दिन पहले जगन्नाथपुर थाना गयी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था. यह समझाते हुए कि तुम गरीब हो. केस लड़ कर क्या करोगी. इसके बाद महिला थाना से चली गयी और कुछ लोगों को आपबीती बतायी, तो गुरुवार को कुछ लोग महिला के साथ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे.

इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. इधर, घटना की जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को मिलने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया, तब पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग की मां के अनुसार अभी उसे प्राथमिकी की कॉपी नहीं दी गयी है. इसके लिए शुक्रवार को बुलाया गया है.

महिला ने सिर्फ मारपीट की जानकारी दी थीजगन्नाथपुर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें रेप की जानकारी गुरुवार को मिली है. यह भी बताया कि महिला दो दिन पहले थाने आयी थी, तब उसने आरोपी पक्ष द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी. इलाज कराने के बाद महिला को भेज दिया गया था. लेकिन जब दोबारा थाना नहीं आयी, तो पुलिस ने संपर्क कर थाना बुलाया और घटना की जानकारी लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola