जतरा देखने आयी नाबालिग से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रातू थाना क्षेत्र के जामुन टोली, हेहल में शुक्रवार रात जतरा दिखाने के नाम पर लायी गयी किशोरी के साथ पांच युवकों ने तिगरा में सामूहिक दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

रातू थाना क्षेत्र के जामुन टोली, हेहल में शुक्रवार रात जतरा दिखाने के नाम पर लायी गयी किशोरी के साथ पांच युवकों ने तिगरा में सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के साथ आयी दूसरी किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल निकल भागी. उसने गांववालों को घटना की जानकारी दी और उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंची. गांववालों पीड़िता को बचाया और पांचों आरोपियों को पकड़ कर रातू पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तिगरा निवासी सुभाष तिर्की (18) व संजू मुंडा (23), भिट्ठाटोली सिमलिया निवासी बिपिन मुंडा (20) व उत्तम मुंडा (20) और महादेव टंगरा निवासी सोनू लोहरा (22) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे सुभाष तिर्की और बिपिन मुंडा एक अन्य लड़की के साथ उसके गांव गये थे. पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी. वहां से कोकर जतरा जाने का मन बनाकर सभी तैयार होने के लिए अपने किराये के घर में गये. वहां सुभाष और उसके साथ आयी लड़की के बीच कहासुनी हो गयी, जिसके बाद लड़की वहां से चली गयी. उसके बाद पीड़िता और उसकी सहेली भी जतरा जाने से मना करने लगीं. इस पर सुभाष ने कहा कि जामुन टोली हेहल चलते हैं, वहां बढ़िया जतरा लगा है. वहां हमारी दोस्त भी आ जायेगी. इसके बाद सुभाष और बिपिन दोनों किशोरियों को अपनी बाइक पर बैठा कर रात नौ बजे तिगरा के एक मिट्टी के घर में ले गये. वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे. पीड़िता को अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने सुभाष से कहा कि हमलोग को जहां से लाये हो, वहीं छोड़ दो. तब पांचों युवक पीड़िता और उसकी सहेली को पकड़ कर घर के अंदर ले जाने लगे. इसी बीच मौका पाकर पीड़िता की सहेली भाग निकली. वहीं, सुभाष तिर्की, सोनू लोहरा और संजू मुंडा ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसी बीच पीड़िता की सहेली गांववालों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गयी. ग्रामीणों ने मुखिया सुखदेव उरांव को बुलाकर घटना की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को पुलिस को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola