अगले माह से दूध, मोबाइल रिचार्ज और वाहन होंगे महंगे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 12:23 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

15 जुलाई तक मेधा डेयरी दूध और दही के दाम बढ़ायेगी. दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की जायेगी.

विज्ञापन

रांची. अगले माह से लोगों की जेब पर महंगाई असर डालेगी. कई सारी चीजें महंगी होने वाली हैं. दूध और दही के अलावा मोबाइल रिचार्ज कराना महंगा होगा. वाहन भी महंगे होंगे. अमूल के बाद मेधा डेयरी भी अगले माह से दूध और दही के दाम बढ़ाने वाली है. 15 जुलाई तक दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की जायेगी. वर्तमान में एक लीटर मेधा शक्ति दूध 57 रुपये, स्पेशल 58 रुपये, ताजा 51 रुपये प्रति लीटर और काऊ मिल्क 27 रुपये में आधा लीटर मिल रहा है. जबकि, एक किलो दही पाउच 70 रुपये और 400 ग्राम पाउच की कीमत 32 रुपये है. वहीं, जार वाला एक किलो दही 110 रुपये में मिल रहा है.

तीन जुलाई से मोबाइल रिचार्ज कराना महंगा

जियो के बाद भारती एयरटेल ने भी मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ा दिये हैं. भारती एयरटेल ने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है. 179 रुपये वाला प्लान 199 रुपये व 455 रुपये वाला प्लान 509 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं, जियो ने 12 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. यह तीन जुलाई से प्रभावी होगा.

1,500 रुपये तक बढ़ेंगे हीरो मोटोकॉर्प के दाम

अगले माह से गाड़ियां भी महंगी होने वाली हैं. हीरो मोटोकॉर्प ने कुछ चुनिंदा वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतें 1,500 रुपये तक बढ़ाने का एलान किया है. एक जुलाई से यह प्रभावी होगा. वहीं, टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल गाड़ियों के दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि होगी. उत्पादन लागत में बढ़ोत् की वजह से कीमतों में वृद्धि हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola