सीनियर डिवीजन फुटबॉल: मेकन जीता, रोहित ने किये रिकॉर्ड 12 गोल

Updated:
विज्ञापन

सीनियर डिवीजन फुटबॉल: मेकन जीता, रोहित ने किये रिकॉर्ड 12 गोल

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से खेलगांव में आयेाजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को चार मैच में कुल 31 गोल हुए.इसमें हुए एक मुकाबले में मेकन ने न्यू झारखंड नामकुम को 17-0 से हराया. इसमें मेकन के रोहित तिग्गा ने रिकॉर्ड 12 गोल किये. रोहित ने चौथे, 8वें, 33वें, 39वें, 43वें, 45वें, 53वें, 54वें, 58वें, 60वें, 66वें व 69वें मिनट में गोल किये. वहीं शंकर ने यह गोल 26वें, 47वें, 49वें, 55वें व 56वें मिनट में किया. वहीं ये सीएए के इतिहास में पहली बार है कि किसी खिलाड़ी ने इतने गोल किये. रोहित ने चार हैट्रिक गोल किया. वहीं दूसरे मुकाबले में बिरसा क्लब कोकर ने आदर्श स्पोर्टिंग को 5-0 से हराया. सचिन ने छठवेंं व 42वें मिनट में, सुमित ने 38वें, अंकित ने 54वें व सुशील ने 62वें मिनट में गोल किया. वहीं स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये मैच में जेएसएसपीएस व ब्लैक टाइगर के बीच मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर छूटा. दूसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने कांके को 6-1 से हराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola