ePaper

रांची में कल बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

Updated at : 09 Apr 2025 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Meat Shop Closed

Meat Shop Closed

Meat Shop Remain Closed : 10 अप्रैल 2025 को रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. महावीर जयंती के दिन बैंक में भी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा कई स्कूलों और कॉलेजों में भी अवकाश घोषित किया गया है.

विज्ञापन

Meat Shop Remain Closed : राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कल (10 अप्रैल 2025) रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

रांची नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, दिनांक 10.04.2025 को भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. साथ ही क्रय-विक्रय भी बंद रहेगा. 10 अप्रैल को जो भी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की बिक्री करते हुए पाएं जायेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

झारखंड की ताजा की खबरें यहां पढ़ें

महावीर जयंती पर बैंक बंद

महावीर जयंती के दिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन किसी भी जानवर को मारना धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अशुभ होता है और जानवरों को मारने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं. देश के अन्य हिस्सों में भी महावीर जयंती के अवसर पर मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया गया है. महावीर जयंती के दिन बैंक में भी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा कई स्कूलों और कॉलेजों में भी अवकाश घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मई में झारखंड होकर चलने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी सूची

झारखंड पेयजल विभाग के अधिकारियों ने दिया बड़े खेल को अंजाम, रिटायर कर्मी के पे-आईडी से होती रही पैसों की निकासी

एमएस धोनी ने रचा इतिहास, CSK की हार के बावजूद हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola