इन लोगों को इस माह नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जल्द करें ये काम नहीं तो अगले माह भी होगी परेशानी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2025 4:01 PM

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि कई लोगों के खाते में इस बार नहीं आएगी. इसकी कई वजहे हैं, जिसके बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इसी हफ्ते राशि मिल जाएगी. इसकी तैयारी तैयारी अंतिम चरण में है. आवेदन के सत्यापन का कार्य जिला स्तर पर किया जा रहा है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. इस दौरान कुछ लाभुक ऐसे भी है जो हाल में आवेदन किये हैं. इनमें कई लाभुकों खाते में पैसा नहीं आएगा. इसकी सबसे बड़ी वजह है डाटा एंट्री में गलती होना है.

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए उठाये गये हैं कई कदम

कई बार ये गलती ऑपरेटरों द्वारा हो रही है तो कई मंईयां सम्मान योजना के लाभुक खुद गलती कर रहे हैं. कई बार सब कुछ सही होने के बावजूद या तो अकाउंट नंबर या फिर आईएफएससी कोड भरने में लापरवाही के कारण भुगतान नहीं हो पाता है. यह लापरवाही ऑपरेटर द्वारा डाटा एंट्री करते समय दिखाई जाती है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने सम्मान योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए कई बदलाव किए हैं. विभाग की ओर से लांच किए गए नए पोर्टल की साइट सीओ और बीडीओ के लॉगिन से ही खुलेगी.

मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करें

आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है. साथ ही लाभार्थी के बैंक खाते में DBT पेमेंट सिस्टम चालू होना चाहिए. DBT पेमेंट के लिए सक्रिय पंजीकरण की स्थिति भी सुनिश्चित करे नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है. यह भी सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि आपका खाता विवरण सही है और आवेदन प्रक्रिया भर रही चीजें वही हो जा आपके मूल दस्तावेज है. उदाहरण के तौर पर आपको अपना नाम वैसा ही भरना होगा जो आपके बैंक खाता और आधार कार्ड से मैच खाता हो.

Also Read: काम करने लगा मंईयां सम्मान का पोर्टल, महिलाओं के खाते में फिर आएंगे 2500 रुपए, जानें कब

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola