डोरंडा में निकली महाअष्टमी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति की महाअष्टमी शोभायात्रा धूमधाम से महावीर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति की महाअष्टमी शोभायात्रा धूमधाम से महावीर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी. महाअष्टमी पर महिषासुर वध, लव-कुश की गाथा एवं सीता गमन का मंचन किया गया. साथ ही राम दरबार, सीता हरण सहित विभिन्न तरह के आकर्षण मंचन का दर्शन कराया गया. शोभायात्रा में बजरंगबली के जयकारों के साथ अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया. हजारीबाग, झालदा, धनबाद और बोकारो से आयी ताशा पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. शोभा यात्रा में झांकी की प्रस्तुति की गयी. डोरंडा मिस कोट मैदान के द्वारा आकर्षक चंदन नगर के लाइट लगायी गयी. शोभा यात्रा में राम भक्त अस्त्र का प्रदर्शन करते हुए बजरंगबली के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola