ePaper

नोट गिनते-गिनते थककर बंद हो गई मशीन, झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से है कनेक्शन

Updated at : 08 Dec 2023 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
नोट गिनते-गिनते थककर बंद हो गई मशीन, झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से है कनेक्शन

झारखंड के कांग्रेस नेता से जुड़े इस मामले में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है. छापेमारी का शुक्रवार (8 दिसंबर) को तीसरा दिन है. रेड के अभी दो दिन और जारी रहने की संभावना है. इस बीच, हैदराबाद से सीनियर ऑफिसर ओडिशा पहुंच चुके हैं.

विज्ञापन

झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी रेड में इतने नोट मिले हैं कि मशीन से भी गिनती पूरी नहीं हो पा रही है. नोट गिनने वाली मशीन नोट गिनते-गिनते थककर बंद हो गई. जी हां. यह सच है. देश में अब तक मिला कैश (नकदी) का यह सबसे बड़ा जखीरा है. झारखंड की राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी के ठिकाने से 20 करोड़ रुपए नकदी मिली, तो पूरे देश में इसकी चर्चा हुई. बाद में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के यहां केंद्रीय जांच एजेंसियां पहुंचीं, तो एक फ्लैट से 50 करोड़ रुपए बरामद हुए. और अब धीरज साहू के करीबियों के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद मिले हैं. जी हां. सही सुना आपने. 300 करोड़ रुपए से अधिक कैश मिल चुके हैं. यह बरामदगी सिर्फ ओडिशा से हुई है. बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनी से. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के दो बड़े शराब कारोबियों के यहां लगातार दो दिन तक चली छापेमारी के बाद इनकम टैक्स की टीम ने यह रकम बरामद की. 30 आलमारियों में रखे नोटों की गिनती के लिए बड़ी मशीनें मंगवानी पड़ी. ये मशीनें भी नोट नहीं गिन पाई. नोट गिनते-गिनते मशीन बंद हो गई. हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अब तक यह सूचना नहीं दी गई है कि कुल कितने रुपए की बरामदगी हुई है, लेकिन विभागीय सूत्रों ने बताया है कि 300 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है.

बौध डिस्टिलरी और बलदेव साहू एंड ग्रुप में चल रही जांच

झारखंड के कांग्रेस नेता से जुड़े इस मामले में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है. छापेमारी का शुक्रवार (8 दिसंबर) को तीसरा दिन है. रेड के अभी दो दिन और जारी रहने की संभावना है. इस बीच, हैदराबाद से सीनियर ऑफिसर ओडिशा पहुंच चुके हैं. बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की थी. जांच के दौरान इतने कैश मिले कि आयकर विभाग के अधिकारी भी दंग रहे गए. विभागीय सूत्रों की मानें, तो करीब 300 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. इसमें अभी और वृद्धि होने की संभावना है. इस मामले ने पूरे ओडिशा को झकझोर दिया है. आयकर के इतिहास में इतनी बड़ी रकम की बरामदगी कभी नहीं हुई थी. आयकर विभाग ने ओडिशा के बलांगीर, बौद्ध, संबलपुर, टिटलागढ़, सुंदरगढ़, राउरकेला सहित आधा दर्जनों में जिलों में एक साथ छापेमारी की है. इसके अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा और कोलकाता में भी छापेमारी चल रही है.

Also Read: झारखंड के सांसद धीरज साहू के करीबी के ठिकानों पर आईटी की रेड जारी, करीब 50 करोड़ कैश मिलने की सूचना

तीन दिन से चल रही है छापेमारी

राउरकेला में कामेश्वर तिवारी तथा सुंदरगढ़ में राजकिशोर जायसवाल के घर पर छापा: गुरुवार को सिविल टाउनशिप में ओ-29 पर छापेमारी जारी रही. बुधवार से ही यहां छापेमारी चल रही थी. विभागीय सूत्रों के अनुसार यह घर राउरकेला के बड़े शराब कारोबारी कामेश्वर तिवारी का है. यहां पांच सदस्यीय टीम लगातार छापेमारी कर तथ्य जुटा रही है. इसी तरह सुंदरगढ़ में रानीबगीचा स्थित राजकिशोर जायसवाल के घर पर सात सदस्यीय विभागीय टीम का छापा लगातार दूसरे दिन जारी रहा है. बुधवार से ही टीम यहां पर है. लगातार अधिकारियों का आना-जाना लगा है. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार ना केवल घर बल्कि अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. इनमें कार्यालय से लेकर होटल सबकुछ शामिल है. अभी यह छापेमारी अगले और कुछ दिनों तक भी चल सकती है.

नोट गिनते-गिनते बंद पड़ गयी मशीन

बलांगीर से बरामद नकदी पांच-पांच सौ रुपये के नोट के बंडल थे जिन्हें गिनने के लिए आयकर विभाग की ओर से मशीन मंगायी गयी थी. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार नोट क गिनते-गिनते मशीन बंद हो गयी थी. पहले दिन जहां छापेमारी में 100 करोड़ रुपये से अधिक के नकदी बरामदगी की बात आ रही थी वहीं अब यह आंकड़ा तीन सौ करोड़ को पार कर जाने की सूचना है. अभी छापेमारी जारी है यानी आयकर विभाग के पास और भी तथ्य मौजूद हैं जिनके आधार पर हर एक पहलू को खंगाला जा रहा है.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट से राज्यसभा सांसद धीरज साहू को मिली बड़ी राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज

शीर्ष अधिकारियों की बनी है नजर

आयकर विभाग के शीर्ष अधिकारियों का भी इस सिलसिले में ओडिशा आना शुरु हो चुका है. यह ओडिशा के इतिहास में सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है. छापेमारी पूरी होने तक यह शीर्ष अधिकारी ओडिशा में ही रहेंगे और जांच के विभिन्न पहलूओं का निरीक्षण करेंगे.

चुनाव की सरगर्मी के पहले बड़ी छापेमारी से हड़कंप

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ओडिशा में हुई इस बड़ी छापेमारी से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गयी है. इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल क्या चुनावों में भी हो सकता है इसकी भी जांच चल रही है. फिलहाल आयकर विभाग छापेमारी कर रही है लेकिन आगामी दिनों में अन्य जांच एजेंसियों के भी शामिल होने की संभावना है.

कोईड़ा में भी चल रही जांच

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, जांच कोईड़ा में भी चल रही है. यहां के कुछ व्यवसायियों का भी बौद्ध डिस्टिलरी लि. से संपर्क होने की बात बात सामने आ रही है जिसके बाद जांच के दायरे को लगातार विस्तार दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola