झारखंड व मध्यप्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगा तापमान

झारखंड और मध्यप्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर आने वाले दिनों में दिखेगा. आइए, आपको बताते हैं कि दक्षिणी झारखंड में बने लो प्रेशर एरिया का क्या असर होगा. कहां बारिश होगी और कहां का तापमान बढ़ेगा.
मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. इसके साथ ही झारखंड में मौसम भी बदल गया है. अब दक्षिणी झारखंड और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. आइए, आपको बताते हैं कि आने वाले 8 दिनों में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा. मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. साथ ही मौसम का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 28 और 29 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी
मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, इसमें कहा है कि 28 और 29 जून को राज्य के पश्चिमी तथा उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. 29 जून को भी राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा होगी. इस दौरान बादल गरजेंगे. गुरुवार यानी 29 जून को वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी.
2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 29 और 30 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन, इसके बाद अगले तीन दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.
रांची में 4 जुलाई तक छाये रहेंगे बादल
राजधानी रांची के लिए जो पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि 4 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. 28 जून से 4 जुलाई तक हर दिन कहीं न कहीं वर्षा होगी. 28 जून को दो बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा रांची में होगी.
25 से 32 डिग्री के बीच रहेगा रांची का अधिकतम तापमान
अगर बात करें 29 जून की, तो आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 30 जून और उसके बाद रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ बारिश होगी. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 25 से 32 डिग्री हो जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
झारखंड में अब तक हुई 84.3 मिलीमीटर वर्षा
बता दें कि झारखंड में 1 जून से 28 जून के बीच 84.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 51 फीसदी कम है. सिमडेगा जिले को छोड़कर किसी अन्य जिले में सामान्य वर्षा नहीं हुई है. सिमडेगा में 202.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस समय के दौरान यहां 214.9 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए. इस तरह यहां सामान्य से 6 फीसदी कम वर्षा हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




