रांची के प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बोले- भाजपा जीतेगी झारखंड की सभी 14 सीटें

रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी.
रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग का प्रचार समाप्त होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी ने राजधानी रांची के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत होगी.
रांची के दिउड़ी मंदिर में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की पूजा-अर्चना
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिउड़ी मंदिर में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया. उन्होंने झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए मन्नत भी मांगी. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि झारखंड में भाजपा 14 सीटें जीतने जा रही है. मोदी सरकार के जनहित में किये गए काम और झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताकर हमने वोट मांगा है.
हेमंत सोरेन और उनके गैंग के लोग ही उनके साथ रह गए
भाजपा के सीनियर लीडर ने कहा कि इंडि गठबंधन (I.N.D.I.A.) की ओर से यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि झारखंड में आदिवासियों ने भारतीय जनता पार्टी से दूरी बना ली है. इस पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके गैंग के लोग ही उनके साथ रह गए हैं.
झारखंड के आदिवासी बेहद सरल और देशभक्त : वाजपेयी
उन्होंने कहा कि शेष झारखंड के आदिवासी बहुत ही सरल और देशभक्त हैं. वे सभी लोग भाजपा के साथ हैं. मोदी सरकार के साथ देश निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए वे भाजपा के साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके साथियों का झूठा प्रचार नहीं चलने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है लोकसभा का चुनाव
उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है. देश के लोग जानते हैं कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बिना किसी भेदभाव के अगर देश का कोई विकास कर सकता है, तो वो हैं नरेंद्र मोदी.
पीएम मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है देश, झारखंड में बनेगी डबल इंजन की सरकार
देश की जनता यह भी जानती है कि अगर देश किसी एक व्यक्ति के हाथों में सुरक्षित रह सकता है, तो वो हैं पीएम मोदी. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड में विधानसभा का चुनाव एक रणनीति के तहत लड़ा जायेगा. एक बार फिर झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी.
इसे भी पढ़ें
हमारा प्रत्याशी सिर्फ नरेंद्र मोदी और कमल फूल : लक्ष्मीकांत वाजपेयी
राज्य में भाजपा सभी 14 सीटों पर जीत रही है : लक्ष्मीकांत वाजपेयी
VIDEO: भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी का बड़ा दावा- 2024 में विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव जीतेंगे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




