संत जेवियर कॉलेज में मना हिंदी दिवस, भाषा को बताया ज्ञान की अभिव्यक्ति का माध्यम
रांची के संत जेवियर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ रॉबर्ट प्रदीप ने कहा कि भाषा के माध्यम से ही ज्ञान की अभिव्यक्ति संभव है.
रांची. संत जेवियर कॉलेज में शनिवार को हिंदी विभाग और हिंदी साहित्य परिषद की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया. विषय हिंदी और हम... रखा गया था. मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्घोषक आकाशवाणी कुमार बृजेंद्र, विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम अधिशाषी आकाशवाणी डॉ पंकज मित्रा, प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार भाटिया आदि उपस्थित रहे.
फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि भाषा न केवल संवाद का माध्यम है बल्कि भाषा के बदौलत ही ज्ञान की अभिव्यक्ति होती है. कुमार बृजेंद्र ने कहा कि किसी भी देश की भाषा उसकी जुबान होती है.
मौके पर उप-प्राचार्य फादर अजय अरुण मिंज, इंटरमीडिएट के प्राचार्य फादर अजय तिर्की, बीएड के विभागाध्यक्ष फादर फ्लोरेंस पूर्ति, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर, हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ मेल्टिना टोप्पो, सहायक प्राध्यापक डॉ संजय कुमार आदि उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए