Jharkhand: रामगढ़ में फटी जमीन,आस पास घरों में पड़ी दरारें, अधिकारियों ने घोषित किया असुरक्षित क्षेत्र

Published at :05 Jan 2022 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: रामगढ़ में फटी जमीन,आस पास घरों में पड़ी दरारें, अधिकारियों ने घोषित किया असुरक्षित क्षेत्र

Jharkhand News: रामगढ़ के भुरकुंडा में एक बड़ा हादसा हो गया है,जहां भुरकुंडा में जमीन फट गयी थी. ये घटना सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र की है. आवाज इतनी जबरदस्त थी की आस पास के घरों में दरारें पड़ गयी. जिसके बाद सीसीएल के अधिकारियों ने उस क्षेत्र को असुरक्षित कर दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ के भुरकुंडा में जमीन फट गयी, जिससे जमीन का का बड़ा हिस्सा धंस गया है, ये घटना सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र में घटी. जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है. लेकिन लोगों के अंदर डर जरूर बैठ गया है.

जानकारी के अनुसार बरकासयाल के नकारी कॉलोनी में बंद खदान का कुछ हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया. जिससे आस पास के घरों में दरारें पड़ गयी. डर का आलम ये है कि लोग घरों से अपने सामान को दूसरी जगह ले जानें को विवश हैं. लोगों का इसका घटना के बाद कहना है कि जिला प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए. नहीं तो दोबारा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

सीसीएल अधिकारियों ने लिया जायजा

हालांकि घटना के बाद सीसीएल के अधिकारियों ने उक्त जगह का जायजा लिया फिर घटनास्थल के आस पास के इलाके में खतरा लिखवाकर पूरे क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया है. साथ ही साथ वहां पर रहे रहे लोगों को उस जगह को खाली करने का निर्देश भी दिया है.

राजस्थान के बीकानेर में भी घटी थी ऐसी ही घटना

बता दें कि आज से दो साल पहले इस तरह की घटना राजस्थान के बीकानेर में भी घटी थी. जिसके बाद घटनास्थल के 50 फीट की दूरी तक जमीन में दरारें पड़ीं हुई थी. गड्ढे में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसा हुआ था.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola