Ranchi News : कुलभूषण डुंगडुंग बने खड़िया महासभा के अध्यक्ष
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

नयी कार्यसमिति का हुआ चुनाव
विज्ञापन
रांची. खड़िया महासभा रांची की आमसभा संत जोंस हिंदी मीडियम स्कूल में हुई. जिसमें नयी कार्यसमिति का चुनाव किया गया. कुलभूषण डुंगडुंग को महासभा का नया अध्यक्ष चुना गया. वहीं अल्बर्ट बाः उपाध्यक्ष, मंगला कुल्लू महासचिव, मरियानुस बाः उपसचिव, अजित कुल्लू कोषाध्यक्ष, प्रदीप बिलुंग और बासुदेव भगत उप कोषाध्यक्ष, डॉ योताम कुल्लू प्रवक्ता व संयोजक डॉ एफ्रेम बा: चुने गये हैं. चुनाव के बाद नयी टीम को बधाई दी गयी. यह जानकारी प्रवक्ता डॉ योताम कुल्लू ने दी.
जमीयतुल मोमेनिन चौरासी का चुनाव असंवैधानिक : कमेटी
रांची. जमीयतुल मोमेनिन चौरासी सरपरस्त कमेटी की आकस्मिक बैठक मास्टर सिद्दीक अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती सहित रविवार को संपन्न हुए चुनाव पर चर्चा की गयी. बैठक में चुनाव की वैधता पर सवाल उठाया गया. सदस्यों ने कहा कि मुख्य चुनाव संयोजक जुनैद आलम को स्पष्टीकरण दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका जवाब देने के बजाय चुनाव तिथि की घोषणा कर दी, जो विधि सम्मत नहीं था. इसके बाद सरपरस्त कमेटी ने आकस्मिक बैठक कर जुनैद आलम को बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद भी उन्होंने चुनाव कराया, इसलिए यह चुनाव असंवैधानिक व अवैध है. बैठक में हाजी मजहर, फारुक, मोअज्जम, हुमायूं अंसारी, जबीउल्लाह, शकील अंसारी, शमीम अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










