ePaper

क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन

Updated at : 03 Oct 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन

सिल्ली के क्षत्रिय समाज ने राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव व रानी राज्यश्री सिंह देव के नेतृत्व में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली के क्षत्रिय समाज ने राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव व रानी राज्यश्री सिंह देव के नेतृत्व में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया. राजबाड़ी परिसर में समाज के लोगों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया. राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी. हमारे आदर्श श्रीराम ने हमेशा बुराई का अंत करने के लिए युद्ध किया. आज के दिन उन्होंने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी. वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज, जरूरतमंद लोगों व राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए. इस दौरान सभी ने एकजुटता बनाये रखने पर बल दिया. कहा कि यदि समाज एकजुट रहेगा, तो तरक्की होगी. समाज में फैली कुरीतियां भी दूर होंगी. कार्यक्रम में कालीपद सिंह, भुतुन सिंह, अधिवक्ता सत्येन्द्र सिंह, रंजीत शेखर, रूद्राक्ष सिंह देव, राजकुमारी देवकुल्या सिंह देव, रिद्धि सिंह देव, सिद्धि सिंह देव, गौरीनाथ सिंह, नंद किशोर साय, भरत देव साय, संजीत सिंह देव, संदीप सिंह देव, कुंदन सिंह, देवकांत सिंह देव, सरोज सिंह, आकाश राय, राजा साय, प्रकाश साय, सागर सिंह, रोहित साय, काली सिंह, आकाश सिंह, श्रीप्रसन्ना साय, शुभम साय, अनिकेत सिंह, प्रदीप सिंह, रोहिना सिंह, समेत राजपूत समाज व स्थानीय लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola