उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में करम की रंगत, उरांव-हो-संथाल-मुंडा संस्कृति की झांकियों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उषा मार्टिन विवि में करम पर्व का आयोजन. उरांव, हो, संथाल, मुंडा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

रांची. अनगड़ा स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में करम पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंडी व्यंजन स्टॉल का भी उद्घाटन हुआ. विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर प्रो मधुलिका कौशिक और रजिस्ट्रार डॉ शिव प्रताप वर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति ब्रिगेडियर डॉ समर वीर सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ बीएन सिन्हा ने भी सभी को करम पर्व की बधाई दी.

जनजातीय संस्कृति की झांकियां बनी आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान ट्राइब्स एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य जमाल मुंडा और चिलदाग पंचायत के मुखिया दुर्गा पाहन सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरांव, हो, संथाल और मुंडा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति पर आधारित झांकियां रहीं. इसके अलावा सामाजिक संदेश पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक और तनेजर मुंडा का बांसुरी वादन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola