Kal Ka Mausam: 24 घंटे में झारखंड में 4.5 डिग्री गिरा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.
Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम सर्द होता जा रहा है. 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है. कल का मौसम कैसा रहेगा, आज ही जान लीजिए.
Kal Ka Mausam: झारखंड में 2 दिन से लोगों को सर्दी सता रही है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लोग गूगल से पूछ रहे हैं कि कल का मौसम कैसा रहेगा. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है. आइए, हम आपको बताते हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.
13 दिसंबर से पश्चिमी और उत्तर-पूर्व के जिलों में चलेगी शीतलहर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में लोगों को आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ेगा. खासकर 13, 14 और 15 दिसंबर के लिए मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य के पश्चिमी भागों में और उत्तर-पूर्व के 10 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है.
मौसम केंद्र ने झारखंड के 10 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
मौसम केंद्र रांची की ओर से शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. जिन जिलों में शीतलहर चलेगी, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इन जिलों में अगले 4 दिन तक कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी-पछुआ हवा चलने से ठंड और बढ़ेगी.
24 घंटे में झारखंड के तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.2 डिग्री और गढ़वा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
सुबह में छाया रहेगा कोहरा या धुंध
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अभी मौसम से जुड़ी कोई विशेष गतिविधि नहीं देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तरी-पछुआ हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से सर्दी और सितम ढाएगा. ठिठुरन बढ़ जाएगी. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.
Also Read
झारखंड के 10 जिलों में 4 दिन तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान
Dhanbad Weather: कोहरे की चपेट में धनबाद, चलेंगी तेज हवाएं, ठंड होगी प्रचंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




