Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान 4.4 डिग्री, आज ही जान लें कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated:
विज्ञापन

कल का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में.

Kal Ka Mausam: झारखंड में नए साल से ठंड काफी बढ़ चुकी है. ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी सितम ढा रहा है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज भी पढ़ लें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, रांची के मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. झारखंड में सुबह और शाम को तापमान में कमी आने से लोग ठिठुर रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. झारखंड के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 दिन बाद बढ़ने लगेगा झारखंड का तापमान

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि राज्य में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिन में इसमें 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है.

3 दिन में 8.3 डिग्री घटा रांची का न्यूनतम पारा

झारखंड में 3 दिन के दौरान तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट हुई है. 31 जनवरी को रांची के न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई थी. 1 जनवरी को 1.4 डिग्री और 2 जनवरी को 2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट रांची के न्यूनतम तापमान में आई. इसके बाद राजधानी का तापमान घटकर 10 डिग्री से नीचे आ गया.

झारखंड के मौसम से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

गुमला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड

गुमला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. सरायकेला में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में कल सुबह छाया रहेगा कोहरा

राजधानी रांची के कल के मौसम की बात करें, तो 3 जनवरी को रांची में सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

रांची में सबसे ठंडी जगह कांके, जानें नामकुम और टाटीसिल्वे में कितना रहा तापमान

मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 140 करोड़ रुपए

न्यू ईयर के जश्न में डूबा पलामू, पर्यटन स्थल हुए गुलजार, देखें PHOTOS

LPG Cylinder Price: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola