रांची में सबसे ठंडी जगह कांके, जानें हिनू और टाटीसिल्वे में कितना रहा तापमान

आज का मौसम.
Coldest Place in Ranchi Today: झारखंड में लगातार 2 दिन से तापमान में गिरावट आ रही है. रांची में हिनू के तापमान में 3 दिन में 8.3 डिग्री की गिरावट आई है. कांके में इस दौरान 2 डिग्री तापमान घटा है. आज 2 जनवरी 2025 को रांची में सबसे सर्द जगह कौन सी रही, यहां पढ़ें.
Coldest Place in Ranchi Today: झारखंड की राजधानी रांची में सबसे ठंडी जगह कांके रही. यहां का अधिकम तापमान टाटीसिल्वे और हिनू से अधिक रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान दोनों जगहों से कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके में स्थापित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने कहा है कि कांके में आज का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि उच्चतम तापमान 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
हिनू और टाटीसिल्वे का अधिकतम तापमान कांके से कम
उधर, मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा. टाटीसिल्वे में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और उच्चतम तापमान 21.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची में कहीं भी बुधवार से गुरुवार के बीच बारिश नहीं हुई.
4 जनवरी तक तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अभी रांची को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है. कम से कम 4 जनवरी तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे. इससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. 7 जनवरी के बाद मौसम साफ हो जाने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 6.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है.
3 दिन में रांची के तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट
आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड की राजधानी रांची में 3 दिन में तापमान में 8.3 डग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट आई है. गुमला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सरायकेला में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है.
इसे भी पढ़ें
मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 140 करोड़ रुपए
न्यू ईयर के जश्न में डूबा पलामू, पर्यटन स्थल हुए गुलजार, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




