Kal Ka Mausam: झारखंड में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

Updated:
विज्ञापन

नदी में नहाने गया युवक बाढ़ में बहा. नदी के बीच में करम डाली ने बचायी जान. फोटो : प्रभात खबर

Kal Ka Mausam: झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उसमें पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. झारखंड में 1 जून से 29 जून 2025 के बीच 327.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात होने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कल 4 जिलों में होगी अत्यंत भारी बारिश

रांची के मौसम केंद्र प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में कल कम से कम 4 जिलों में अत्यंत भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

10 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उसमें पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा समेत 4 जिलों में होगी भारी बारिश

राज्य के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. यानी इन जिलों में भी भारी बारिश होगी. ये चार जिले गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो हैं. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि अगले 5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

Kal Ka Mausam: 29 दिन में कितना बरसा मानसून

झारखंड में 1 जून से 29 जून 2025 के बीच 327.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक है. 1 से 29 जून के बीच झारखंड में 181.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. रांची में सामान्य से 198 फीसदी और लातेहार में 190 फीसदी अधिक बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 17 जिलों में आज होगी भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

29 जून 2025 को आपको कितने में मिलने वाला है 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां देखें कीमत

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, जानें कब तक बरसेगा मानसून

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola