ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर हुआ मानसून, जमशेदपुर से गुजर रहा ट्रफ, इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 23 Jul 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam jharkhand 24 july

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में पिछले 2 दिन से मानसून कमजोर रहा. फिर भी कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. आने वाले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 24 जुलाई को झारखंड के 11 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात होने की भी संभावना है. आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा, आज ही जान लें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून अभी कमजोर पड़ गया है. मानसून ट्रफ फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, जमशेदपुर, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. अगर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बंगाल की खाड़ी पर दिख रहा है. अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने की संभावना है. इसके असर से एक नया लो प्रेशर एरिया बनेगा. 24 जुलाई को इसकी वजह से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

Kal Ka Mausam: इन जिलों में भारी बारिश के आसार

  1. दुमका
  2. देवघर
  3. जामताड़ा
  4. धनबाद
  5. बोकारो
  6. रामगढ़
  7. रांची,
  8. खूंटी
  9. सरायकेला-खरसावां
  10. पूर्वी सिंहभूम
  11. पश्चिमी सिंहभूम

2 दिन में कमजोर पड़ा झारखंड में मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 2 दिन से झारखंड में मानसून कमजोर रहा. हालांकि, राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 44 मिलीमीटर वर्षा हजारीबाग के इचाक में हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना

मौसम केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है. राज्य के प्रमुख ऑटोमेटेड वेदर स्टेशनों (AWS) की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की गतिविधि में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा.

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट.

सामान्य गर्मी और आर्द्रता का करना पड़ेगा सामना

फिलहाल लोगों को सामान्य गर्मी और आर्द्र्रता का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला (AWS) में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार (AWS) में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 24 घंटे के भीतर तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela 2025: धरना की प्रथा और बाबा बैद्यनाथधाम

Jharkhand Weather: 23 जुलाई को झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

भानु प्रताप शाही की पार्टी समेत झारखंड के 5 राजनीतिक दलों की मान्यता खतरे में, जानिए वजह

कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने भी जाना हालचाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola