पत्रकार, कार्टूनिस्ट और झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद का निधन

Updated at : 08 Aug 2020 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार, कार्टूनिस्ट और झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद का निधन

झारखंड के जाने-माने पत्रकार, कार्टूनिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारी बशीर अहमद का शनिवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने की वजह से रांची में उनका निधन हुआ. वह 65 वर्ष के थे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के जाने-माने पत्रकार, कार्टूनिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारी बशीर अहमद का शनिवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने की वजह से रांची में उनका निधन हुआ. वह 65 वर्ष के थे.

रविवार सुबह नौ बजे रातू रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें मिट्टी दी जायेगी. उनके निधन की सूचना जैसे ही उनके चाहने वालों को मिली बड़ी संख्या में लोग हिंदपीढ़ी स्थित उनके घर पर जुटने लगे. शनिवार शाम उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने इकठ्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वर्ष 1980 के बाद से दो दशक तक झारखंड आंदोलन में इनकी अग्रणी भूमिका रही. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के स्थापना काल से लेकर अग्रिम मोर्चे पर हमेशा सक्रिय रहे. उनका राजनीतिक पार्टी माले से भी गहरा संबंध था.

Also Read: एयर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद 147 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा विमान रांची एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचा

महेंद्र सिंह के विचारों से प्रभावित होकर ये भाकपा माले से जुड़े. लंबे अरसे तक उन्होंने भाकपा माले में काम किया. झारखंड नव निर्माण, जंगल-जमीन, आदिवासी सवालों और समाज सेवा के कार्यों पर भी वे लगातार सक्रिय रहे. अपने जीवकाल में उन्होंने कई अखबारों में बताैर कार्टूनिस्ट काम किया. इस वजह से उन्हें चाहने वालों की तादाद काफी अधिक थी.

उनके निधन पर माले विधायक विनोद सिंह, राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन, जिला सचिव भुवनेश्वर केवट, एआइपीएफ नेता नदीम खान, माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, भाकपा के सच्चिदानंद मिश्र सहित कई सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.

Also Read: World Tribal Day 2020: रांची में 6 जगहों पर मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस 2020

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola