ePaper

Jharkhand News: झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल सस्पेंड, रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे ईडी के ऑफिसर

Updated at : 12 May 2022 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल सस्पेंड, रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे ईडी के ऑफिसर

Jharkhand News: झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है. इस संदर्भ में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आज गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास आईएएस पूजा सिंघल के सस्पेंशन की फाइल पहुंची थी. इसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (Puja Singhal) को सस्पेंड कर दिया गया है. इस संदर्भ में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आज गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास आईएएस पूजा सिंघल के सस्पेंशन की फाइल पहुंची थी. इसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया. आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड पर हैं. रांची के ईडी ऑफिस में उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) से ईडी ऑफिस लाया गया.

पूजा सिंघल हुईं निलंबित

झारखंड की उद्योग व खान सचिव पूजा सिंघल को आज हेमंत सोरेन सरकार ने सस्पेंड कर दिया. ईडी ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लाउंड्रिंग के आरोप में 11 मई को गिरफ्तार किया था. ईडी द्वारा गिरफ्तार की जानेवाली वह झारखंड की पहली आइएएस अधिकारी हैं. गिरफ्तारी की वजह उनके द्वारा आइसीआइसीआई के खाते में जमा नकद करीब एक करोड़ रुपये की राशि का हिसाब देने में असमर्थ होना है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईडी के विशेष जज पीके शर्मा के समक्ष पेश किया गया था. इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया था. आज गुरुवार को उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) से ईडी ऑफिस लाया गया. इससे पहले उनके पति अभिषेक झा ईडी ऑफिस पहुंचे. इनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. आपको बता दें कि पूजा सिंघल 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर हैं.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंची IAS पूजा सिंघल के सस्पेंशन की फाइल, ED की रिमांड पर हैं पूजा

केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

ईडी ने अदालत से 12 दिनों की रिमांड मांगी थी, पर ईडी कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड दी. इसके बाद पूजा सिंघल को केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया. इस बीच मनरेगा घोटाले में ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर केंद्र ने मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है. सीए सुमन कुमार से पूछताछ के दौरान मिली सूचना पर ईडी ने कोलकाता में भी बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारा.

Also Read: झारखंड कैडर की पांचवीं आईएएस अधिकारी हैं पूजा सिंघल, जिन्हें खानी पड़ी जेल की हवा, पढ़िए क्या है वजह

रिपोर्ट : मनोज लाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola