रात 8.30 बजे थम गई रांची की रफ्तार, जानें फिर क्या हुआ?

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain In Ranchi, AI Image For Symbolism

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में गुरुवार को रात साढ़े बजे के बाद जोरदार बारिश हुई, इस कारण सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही कम रही. मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update, रांची : झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों बड़ी राहत मिली है. गुरुवार शाम को राजधानी रांची, धनबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ. राजधानी में स्थिति में ये रही कि बारिश की वजह से आम दिनों के मुकाबले सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही. रात साढ़ें 8 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. वहीं, लोहरदगा में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोगों की घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन

23 मार्च तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. 22 मार्च और 23 मार्च को भी वर्षा की संभावना है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी :  आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

वर्षा और वज्रपात की संभावना के बीच मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खेत या फिर किसी भी खुले जगहों पर न जाएं. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. साथ ही साथ बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. गुरुवार को सुबह सुबह धनबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई ��ै. वहीं, शाम तीन बजे के बाद रांची, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू में बारिश हुई. इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया था. तड़के सुबह पहली चेतावनी जारी की गयी इसके बाद शाम 5.15 बजे के करीब दूसरी चेतावनी जारी हुई. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola