Jharkhand Weather: रांची के साथ-साथ इन इलाकों में मॉनसून की गति धीमी, इस तारीख से फिर होगी बारिश

Updated at : 03 Jul 2023 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: रांची के साथ-साथ इन इलाकों में मॉनसून की गति धीमी, इस तारीख से फिर होगी बारिश

रांची का अधिकतम तापमान तीन दिनों में 10 डिग्री सेसि अधिक चढ़ गया है. 26 से 28 जून तक लगातार बारिश होने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि तक आ गया था

विज्ञापन

Monsoon In Jharkhand : झारखंड के कई जिलों में मॉनसून की गति थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन संताल में मॉनसून सक्रिय है. इस कारण संताल के जिलों में अच्छी बारिश हुई है. साहिबगंज के राजमहल में 198 मिमी से अधिक बारिश हुई है. जमुआ में 80 मिमी के आसपास बारिश हुई. संताल परगना के अन्य स्थानों में 40-50 मिमी के आसपास बारिश हुई है. राजधानी समेत मध्य झारखंड में मॉनसून की गति कमजोर है. इस कारण यहां धूप खिली रही.

इससे अधिकतम तापमान अचानक चढ़ गया है. राजधानी का अधिकतम तापमान तीन दिनों में 10 डिग्री सेसि अधिक चढ़ गया है. 26 से 28 जून तक लगातार बारिश होने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि तक आ गया था. दो जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि से अधिक रिकार्ड किया गया है.

Also Read: मौसम विभाग का अलर्ट : श्रावण के पहले दिन संताल परगना के इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि पूरे राज्य में सात जुलाई के बाद फिर मॉनसून सक्रिय हो सकता है. इससे पूर्व कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. अभी राजधानी का अधिकतम तामपान 34 35 डिग्री सेसि के आसपास ही रहने की उम्मीद है. सात जुलाई के बाद फिर तापमान गिर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola