Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इन 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

jharkhand Weather
Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. आज रविवार की दोपहर में मौसम का मिजाज बदला. आसमान में बादल छा गए थे. इसके बाद बारिश होने लगी. इससे तेज धूप और उमस से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग ने रांची समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में आज रविवार की दोपहर में मौसम का मिजाज बदला. आसमान में बादल छा गए. इसके साथ ही झमाझम बारिश होने लगी. इससे तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रांची समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी. रांची समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है. IMD ने पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़ और रांची के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि लोहरदगा, रामगढ़, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका और गोड्डा जिले के कुछ भागों में तीन घंटे के अंदर बारिश होगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: दिनदहाड़े घर में हुई चोरी, इलाज के लिए रखे 4 लाख रुपये और गहने गायब
मानसून की एंट्री के साथ भारी बारिश से मची थी तबाही
झारखंड में 17 जून को मानसून की एंट्री के साथ हुई भारी बारिश से तबाही मच गयी थी. हर जगह पानी ही पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. भारी बारिश से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे थे. घरों में पानी भर गया था. नदिया उफान पर थीं. सड़कों पर पानी भरे थे. रोड पर चलना मुश्किल था. तीन दिनों तक भयंकर बारिश से लोग बेहाल हो गए थे. इसके बाद शुक्रवार की दोपहर से लोगों ने राहत की सांस ली थी. आज रविवार की दोपहर में मौसम ने करवट ली और गरज के साथ बारिश हो रही है.
ये भी पढ़ें: 72 घंटे की बंदी और आर्थिक नाकेबंदी करके आजसू ने किया था शक्ति प्रदर्शन, सरकार की नाक में कर दिया था दम
ये भी पढ़ें: Murder News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर युवक की चाकू मारकर हत्या, बचाने आया छोटा भाई भी घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




