Jharkhand Weather: झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पांच जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के पांच जिलों में तीन घंटे के अंदर झमामझ बारिश होनेवाली है. गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका है. 30 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन पांच जिलों में बदलनेवाला है मौसम

झारखंड के चतरा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. हवाओं की स्पीड 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 1 जून तक राज्य में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 और 30 मई को भारी बारिश हो सकती है. 30 मई तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Crime News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ राहुल सिंह गैंग के 7 अपराधी अरेस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola