Jharkhand Weather: झारखंड में प्रचंड गर्मी से कुछ ही देर में मिलेगी राहत, हफ्तेभर झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: आप प्रचंड गर्मी और उमस से बेहाल हैं. बारिश की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं तो आपके लिए मौसम विभाग की खुशखबरी है. झारखंड में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. आंधी-तूफान के साथ बारिश होनेवाली है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी हुई है. लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. इस बीच तपती गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग की खुशखबरी है. आज कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. अगले छह दिन मौसम में बदलाव दिखेगा. इस दौरान होनेवाली बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना


झारखंड के पूर्वी और दक्षिण भागों में आज कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखेगा. आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

दो मई तक गरज के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में दो मई तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 26 अप्रैल से दो मई तक राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम के इस पूर्वानुमान की मानें तो तपती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को हफ्तेभर राहत मिलनेवाली है.

30 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी

झारखंड में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. 27 अप्रैल को ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी कर सावधान रहने को कहा है.

रांची और आस-पास के इलाकों में भी गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड की राजधानी रांची और आस-पास के इलाकों के मौसम की बात करें तो यहां भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. दो मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है यानी मौसम की तल्खी से लोगों को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: क्या धनबाद से जुड़ा पहलगाम आतंकी हमले का कनेक्शन? ATS टीम की छापेमारी, हिरासत में लिए गये 4 लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola