ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में आठ फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 05 Feb 2025 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह में छाया कोहरा

सुबह में छाया कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. आठ फरवरी के बाद तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आठ फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. उससे पहले सुबह में कोहरा और धुंध के साथ न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. फिर रात में तापमान में कमी आ सकती है. बुधवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि


झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सबसे कम तापमान रहा चतरा का 9.3 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में मंगलवार को सबसे कम तापमान चतरा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सरायकेला का 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची 28.2 12.6
जमशेदपुर 31.4 14.2
मेदिनीनगर 31.9 12.7
बोकारो 31.1 12.1
चाईबासा 33.4 12.8
बोकारो 30.5 12.1
चतरा 26.3 9.3
गढ़वा 29.4 11.5
देवघर 29.9 12.3

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: JAC Board के नए चेयरमैन को लेकर बड़ा अपडेट, आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में ये हो सकते हैं नियुक्त

ये भी पढ़ें: Tata Steel Jobs: टाटा स्टील में अब 8500 कर्मचारी ही करेंगे काम, ऐसे पदों पर नहीं होगी भर्ती, इतने कर्मचारी कम करने की तैयारी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola