ePaper

Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, यहां का तापमान हो गया 3 डिग्री

Updated at : 04 Jan 2025 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

झारखंड में सुबह और शाम को पड़ रही कड़ाके की ठंड.

Jharkhand Weather: तापमान में लगातार गिरावट से रांची ठंड से कांप रही है. राजधानी में तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है. रांची के किस इलाके में कितना है तापमान, यहां देखें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची ठंड से कांप रही है. सुबह और शाम को ठंड की तीव्रता बढ़ जाती है. 10 बजे के बाद थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन ठंड का अहसास होता ही रहता है. सुबह और रात के समय जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि रांची में नामकुम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड झारखंड में सबसे कम है. दूसरी तरफ, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके में मौजूद ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने शनिवार को बताया कि कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. यह शुक्रवार के 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. कांके का अधिकतम तापमान आज 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

मौसम केंद्र रांची ने जारी किया वेदर रिपोर्ट

मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में नामकुम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो पूरे झारखंड में सबसे कम है. सिमडेगा के बानो में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. इसके साथ ही रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम पारा घटा

रांची के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है और यह 22.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान अभी भी सामान्य से कम हैं. रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड कम है, तो न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. हिनू और टाटीसिल्वे का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.9 डिग्री और 9.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहे. हिनू का उच्चतम तापमान 22.9 डिग्री और टाटीसिल्वे का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. नामकुम का उच्चतम पारा 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

4 जनवरी 2025 को झारखंड में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं के खाते में हेमंत सोरेन ट्रांसफर करेंगे 2500-2500 रुपए

4 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ी कनकनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola