Jharkhand Weather LIVE: दुर्गा पूजा में साफ रहेगा मौसम, त्योहार का पूरा आनंद ले पायेंगे लोग
Injuried people are helped at the street near the scene in Seoul, South Korea, early Sunday, Oct. 30, 2022. South Korean officials said around 50 people were in cardiac arrest and a number feared dead after being crushed by a large crowd pushing forward on a narrow street during Halloween festivities in the capital Seoul. AP/PTI(AP10_29_2022_000262A)
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….
दुर्गा पूजा में साफ रहेगा मौसम, त्योहार का पूरा आनंद ले पायेंगे लोग
दुर्गा पूजा में मौसम साफ रहेगा. इस बीच में हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है. ऐसे में त्योहार का पूरा आनंद लोग ले पायेंगे. मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं. हालांकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच सकता है. शनिवार को जहां गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम ढलने के बाद हवा में नमी महसूस की जा रही है. रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है.
17 और 18 को छाये रह सकते हैं बादल
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. हालांकि, 17 और 18 सितंबर को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन, इस दौरान कहीं बारिश का अनुमान नहीं है. अब तापमान धीरे-धीरे गिरेगा. सुबह और शाम में ठंड बढ़ेगी.
इस साल करीब 27 फीसदी कम बारिश
मानसून के दौरान (एक जून से 30 सितंबर तक) झारखंड में 751 मिमी बारिश हुई. राज्य में सामान्यत: मानसून के दौरान 1022 मिमी के आसपास बारिश होती है. इस तरह सामान्य से करीब 27 फीसदी कम बारिश राज्य में हुई है. सात जिलों में 19 फीसदी तक अधिक या कम बारिश हुई. शेष जिलों में 20 से 59 फीसदी की कमी रही.
झारखंड से हो गयी मानसून की विदाई, अब गिरेगा तापमान
झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गयी. झारखंड में मानसून ने 19 जून को प्रवेश किया था. अब राज्य में इस साल मानसून की बारिश नहीं होगी. मौसम शुष्क रहेगा. अब स्थानीय कारकों से ही बारिश होगी. मानसून के लौटने के साथ ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगते हैं. अब हवा का रुख पहाड़ों से होगा, तापमान गिरेगा.
झारखंड से पूरी तरह लौट गया मानसून
साउथ वेस्ट झारखंड से पूरी तरह लौट गया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य से मानसून की वापसी 9 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो आज पूरी तरह से वापस चला गया.
झारखंड से मानसून के 15 तक लौटने की उम्मीद
झारखंड से मानसून के 15 अक्तूबर तक वापस लौटने की उम्मीद है. गुरुवार को मानसून का एक हिस्सा मेदिनीनगर को पार कर गया है. वहीं, बिहार में रक्सौल से भी मानसून एक हिस्सा वापस लौट रहा है. जबकि, उत्तर बिहार के कुछ इलाके में मानसून के बादल रह जाने व बीच-बीच में बारिश होने के कारण ही झारखंड से मानसून पूरी तरह से नहीं लौट पाया है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए