Jharkhand Weather News: जम्मू से भी कम रहा रांची का न्यूनतम तापमान, कांके का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

Updated at : 20 Jan 2022 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather News: जम्मू से भी कम रहा रांची का न्यूनतम तापमान, कांके का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

jharkhand news: ठंड से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं, 22 जनवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 23 और 24 जनवरी को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, 26 जनवरी की सुबह धुंध और कोहरा के बीच तिरंगा फहरेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान जम्मू से भी कम रहा. वहीं, राजधानी रांची के कांक का पार एक बार फिर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम में हो रहे बदलाव से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है, वहीं खेतों में लगे फसल भी इससे प्रभावित हो रहे हैं.

26 जनवरी की सुबह धुंध व कोहरा के बीच फहरेगा तिरंगा

रांची और आसपास का मौसम एक बार फिर 22 जनवरी, 2022 से बदलने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 और 26 जनवरी 2022 को सुबह में धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है. साथ ही शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की सुबह धुंध व कोहरे के बीच ही झंडा फहराने की उम्मीद है. हालांकि, धीरे-धीरे मौसम साफ हो जायेगा.

इधर, रांची में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. गुरुवार (20 जनवरी, 2022) को रांची का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देश के अन्य हिस्सों की तुलना करें, तो जम्मू में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. यानी रांची का न्यूनतम तापमान फिलहाल जम्मू से भी लगभग एक डिग्री कम हो गया है.

Also Read: झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, जानें अपने जिले का हाल

वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें, तो राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस है. जबकि कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. झारखंड में मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, गढ़वा में 5.1 डिग्री सेल्सियस तथा जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. रांची से सटे कांके का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी रही. बुधवार को कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola