Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश की संभावना, तेज हवा भी चलेगी

Updated at : 16 Jun 2022 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश की संभावना, तेज हवा भी चलेगी

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी की. इस दौरान तेज हवा भी चलेगी. यह स्थिति आगामी 19 जून तक रहने की संभावना है. वहीं, दो से तीन दिनों में झारखंड में मानसून के बादल छाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में शुक्रवार से लगातार तीन दिन भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चलेगी. मौसम विभाग की मानें, तो बंगाल में गुरुवार की रात तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद संताल परगना और बिहार के रास्ते मानसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है.

17 से 19 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 17 जून (शुक्रवार) को राज्य के उत्तर- पूर्वी भाग यानी धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात की संभावना भी जतायी है. वहीं, 18 जून (शनिवार) को राज्य के उत्तरी भाग तथा 19 जून (शनिवार) को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी की संभावना जतायी है.

दो से तीन दिनों में झारखंड में छाएंगे मानसून के बादल

दो से तीन दिनों के अंदर मानसून के घने बादल पूरे झारखंड में छाने की उम्मीद है. इस दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 20 जून से लेकर 22 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इधर, बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. रांची में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खलारी में 41.8 मिमी रिकाॅर्ड किया गया है.

Also Read: Agriculture News: अच्छी फसल और अधिक पैदावार के लिए कीट और रोग से बचाव जरूरी, ऐसे करें उपाय

मौसम चेतावनी

मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. इसके तहत रांची, गिरिडीह, बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा जिलों के विभिन्न स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना मौसम केंद्र, रांची ने जतायी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola