ePaper

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 17 Jul 2024 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather kal ka mausam

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. झारखंड में भारी बारिश होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, गुणा, नरसिंहपुर, राजनांदगांव, कलिंगपटन्म होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. यह अभी समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है. 19 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने का अनुमान है.

धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि 18 और 19 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. इसके बाद बारिश होगी और फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.

21 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 21 जुलाई को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में राजधानी रांची से सटे गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले आते हैं. इन सभी 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.

झारखंड के इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • खूंटी

रांची में छाये रहेंगे बादल, वर्षा होने की भी संभावना

झारखंड की राजधानी रांची में कल के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बना रहेगा. 19 जुलाई को भी उच्चतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके बाद 20 जुलाई को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. 21 जुलाई को फिर 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.

झारखंड में सामान्य से 48 फीसदी कम बरसा मानसून

इस तरह राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 18 जुलाई को 31 डिग्री सेंटीग्रेड, 19 जुलाई को 32 डिग्री सेंटीग्रेड, 20 जुलाई को 30 डिग्री सेंटीग्रेड और 21 जुलाई को 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 18 और 19 जुलाई को 24 डिग्री सेल्सियस और 20 एवं 21 जुलाई को 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है. झारखंड में अब तक सामान्य से 48 फीसदी कम बरसा है मानसून. इस सीजन झारखंड में 188.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

धालभूमगढ़ में हुई सबसे ज्यादा 29.6 मिलीमीटर वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. मानसून की गतिविधि इस दौरान कमजोर रही. पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में सबसे ज्यााद 29.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Aaj Ka Mausam: रांची में बिगड़ा मौसम का मिजाज, काले बादलों ने डेरा डाला, सुबह-सुबह हुई वर्षा, झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola