Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों का तापमान पिछले 24 घंटे में बढ़ गया है. कल का मौसम कैसा रहेगा, इस पर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है.
Kal Ka Mausam: झारखंड में तापमान बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ चुका है. जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड, डालटेनगंज में 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड, बोकारो थर्मल में 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड और चाईबासा में 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. इन शहरों के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है.
झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी
कल का मौसम कैसा रहेगा, इस विषय में मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि कल के लिए मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई, लेकिन कुछ जगहों पर वर्षा होने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि रांची का उच्चतम तापमान कल 31 डिग्री बने रहने का अनुमान है.
रांची में छाये रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 16 जुलाई को न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्के दर्जे की वर्षा भी होगी. 17 जुलाई को उच्चतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 19 जुलाई तक राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड पर बना रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा. 19 जुलाई तक रांची में हल्के दर्जे की वर्षा होगी.
सामान्य से 46 फीसदी कम बरसा मानसून
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, झारखंड में मानसून की बारिश अभी भी सामान्य से 46 फीसदी कम है. अब तक झारखंड में 182.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इसी समयावधि में 336.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड में हुई.
गढ़वा के धुरकी में सबसे अधिक 63.5 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि धुरकी प्रखंड में 63.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. उन्होंने कहा कि मानसून की गतिविधि सामान्य रही. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची के मौसम केंद्र में रिकॉर्ड हुआ. झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन कहीं भी भारी या बहुत भारी वर्षा नहीं हुई.
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून का एक ट्रफ है जो जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंडरा रोड, संबलपुर, पुरी होते हुए आगे बढ़ रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर और पश्चिमी मध्य भाग में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा.
Also Read
Aaj ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन, रांची सहित कई जगहों पर आज भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट
Kal Ka Mausam: रांची में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




