7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Weather: ट्रेन और विमान पर मौसम की मार, यात्री परेशान

Jharkhand Weather Hits Trains and Flight Services: झारखंड में मौसम की मार ट्रेन और विमान सेवाओं पर भी पड़ रही है. विमानों की लैंडिंग में देरी हो रही है, तो ट्रेनें 7 घंटे तक लेट चल रहीं हैं.

Jharkhand Weather: झारखंड में बदले मौसम और कोहरे की मार ट्रेन और विमान सेवा पर भी पड़ रही है. राजधानी रांची में शनिवार को कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान से आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, बेंगलुरु और पटना के विमान यात्रियों को झेलनी पड़ी. कोहरे की वजह से इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6ई5071) रद्द कर दी गयी. एक दर्जन से अधिक विमानों की रांची में लैंडिंग घंटों देर से हुई.

किस विमान को आने में कितनी देर हुई

इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट ( 66484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 8:55 बजे आई. इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6ई5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9:10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8:20 बजे की जगह सुबह 8:50 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (67561) सुबह 8:50 बजे की जगह सुबह 9:20 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6ई421) सुबह 10:20 बजे की जगह सुबह 10:55 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (66152) सुबह 11:50 बजे की जगह दोपहर 12:30 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6ई 198) दोपहर 1:40 बजे की जगह दोपहर 3:00 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6ई6083) सुबह 9:00 बजे की जगह सुबह 9:35 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1116) सुबह 10:00 बजे की जगह सुबह 10:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स2722) दिन के 11:20 बजे की जगह 11:50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1102) दोपहर 12:50 बजे की जगह दोपहर 1:20 बजे रांची पहुंची.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन विमानों को भी आने में हुई देरी

इंडिगो की पटना-रांची फ्लाइट (6ई6902) दोपहर 1:30 बजे, एयर इंडिया दिल्ली-रांची फ्लाइट (एआइ417) दोपहर 3:40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 5:05 बजे, इंडिगो की दिल्ली- रांची फ्लाइट (6ई5044) शाम 6:05 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली- रांची फ्लाइट (आइएक्स1113) शाम 7:10 बजे और इंडिगो की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (6ई221) रात 9.00 बजे रांची पहुंची.

झारखंड के मौसम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

राजधानी एक्सप्रेस 2:30 घंटे, इस्लामपुर-हटिया ट्रेन 7 घंटे लेट

कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा. नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 2:15 घंटे विलंब से रांची पहुंची. वहीं, इस्लामपुर-हटिया ट्रेन 7 घंटे देरी से रांची पहुंची. इस कारण यह ट्रेन रात 10:10 बजे रांची से इस्लामपुर के लिए रवाना हुई. जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे विलंब से रांची आयी.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में हेमंत सोरेन ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे 5000 रुपए

5 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

नक्सलियों की तलाश में सारंडा के जंगल में एनआईए की 35 सदस्यीय टीम, बोकारो में मिली बड़ी सफलता

रांची, गिरिडीह में गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर, इतना बढ़ गया 1 लीटर पेट्रोल का भाव

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel