झारखंड के इन जिलों में 6 से 8 अगस्त तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बिगड़ गया है. 6 से 8 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. ठनका गिरने से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. बुधवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. सिमडेगा में सबसे अधिक 57 मिमी, खूंटी में 43, रांची में 12, हजारीबाग में 33 और कोडरमा में 13 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

6-8 अगस्त तक का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने छह अगस्त को रांची सहित सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार व पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में वज्रपात का ओरेंज अलर्ट व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सात अगस्त को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला तथा रांची के कुछ हिस्सों में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है. आठ अगस्त को रांची सहित खूंटी व गुमला में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकते हैं

ठनका गिरने से चार लोगों की गयी जान 

ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी है.  इनमें लातेहार जिला अंतर्गत बारियातू की साल्वे पंचायत अंतर्गत अलखडीहा टोला झुलसकर घायल हो गयी के किसान बलराम उरांव (40 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं बरकट्ठा की चेचकप्पी पंचायत के चौथा ग्राम निवासी बसवा देवी (50) की मौत हो गयी है, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलसकर घायल हो गई हैं. इसी प्रकार चौपारण स्थित बेलाही गांव की सबिता देवी (32 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उसकी सास और जेठानी बाल-बाल बच गयी. घटना के समय सबिता देवी अपनी सास मीणा देवी (60 वर्ष) और जेठानी रिंकी देवी के साथ गांव स्थित खेत में धान रोपनी कर रही थी. चौथी घटना में बड़कागांव की सिकरी पंचायत के ग्राम जमनीडीह में झमन महतो (55 वर्ष) की मौत हो गयी है. 

ये भी पढ़ें- Dhanbad SIR: धनबाद में मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, शाम चार बजे तक बूथों पर देख सकेंगे अपना नाम

ये भी पढ़ें-धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola