Jharkhand Weather : रांची में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

Updated:
विज्ञापन

Rain

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather : रांची के विभिन्न हिस्सों में सुबह से कड़ी धूप और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश की ठंडी बूंदों से राहत मिली. झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश हो सकती है. इसके बाद झारखंड में मानसून की एंट्री होने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : राजधानी रांची के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से कड़ी धूप और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश की ठंडी बूंदों से बड़ी राहत मिली. 11 जून के बाद से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

कब होगी मानसून की एंट्री?

झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश हो सकती है. 11 से 13 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मानसून की बारिश झारखंड में हो सकती है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

बीते 24 घंटे में डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. जबकि राजधानी रांची का तापमान सबसे कम 22 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेसी रहा.

इसे भी पढ़ें

Viral Video : बाइक से चाबी निकालने की कोशिश ट्रैफिक सिपाही को पड़ी भारी, सस्पेंड

ऑपरेशन सिंदूर में घायल बीएसएफ जवान पहुंचा परिवार के पास, गोमो स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

रांची में 982 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, चालान जमा नहीं करने समेत कई कारणों से हुई कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola